मुंबई, 25 जून (आईएएनएस)। सुपरस्टार आमिर खान ने ओमप्रकाश मेहरा निर्देशित आगामी फिल्म ‘मिर्जिया’ के लिए अभिनेता हर्षवर्धन कपूर और अभिनेत्री सियामी खेर की तारीफ की है।
दोनों ही कलाकार इस फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखने जा रहे हैं।
इस फिल्म में मुख्य किरदार में नजर आने वाले हर्षवर्धन फिल्म जगत के दिग्गज कलाकार अनिल कपूर के बेटे हैं और उनके साथ तन्वी आजमी की भतीजी सियामी सह-कलाकार की भूमिका में हैं।
रोमांटिक फिल्म का ट्रेलर जारी होने के बाद आमिर ने ट्वीट कर कहा कि हर्षवर्धन जबर्दस्त और सियामी सुंदर लग रही हैं।
आमिर ने शुक्रवार को ट्वीट किया, “हर्षवर्धन ‘मिर्जिया’ में जबर्दस्त लग रहे हैं और सियामी काफी सुंदर लग रही हैं। पूरी टीम को शुभकामनाएं।”
इसके साथ ही ‘गुलाम’ के अभिनेता ने फिल्मकार को बधाई देते हुए कहा कि ‘मिर्जिया’ सच में एक बेहतरीन फिल्म लग रही है।
मेहरा निर्देशित फिल्म दो प्रेमियों मिर्जा-साहिबा की प्रेमकहानी से प्रेरित है, जो सात अक्टूबर को रिलीज होगी।
dharmpath.com dharmpath