आमिर ने ‘लगान’ के सह-कलाकार को दिया समर्थन

मुंबई, 22 मई (आईएएनएस)। बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान ने फिल्म ‘लगान : वन्स अपॉन अ टाइम इन इंडिया’ के सह-कलाकार और ब्रिटिश अभिनेता पॉल ब्लैकथॉर्न के वियतनाम में गैंडों को बचाने की पहल का समर्थन किया।

पॉल ब्लैकथॉर्न के अलावा, आर्सेनल मिडफील्डर आरून रैमसे ने इस पहल की शुरुआत की, वह वियतनाम में गैंडों को बचाने के लिए धन जुटाने के लिए टी-शर्ट बेच रहे हैं, जिससे एनजीओ राइनो इंटरनेशनल को बचाया जा सके और जागरूकता पैदा की जा सके।

आमिर ने शनिवार को ट्विटर पर वही टी-शर्ट पहने हुए खुद की एक तस्वीर साझा की।

तस्वीर का शीर्षक उन्होंने लिखा, “फिल्म ‘लगान’ से हमारे अपने कैप्टन रुसेल (पॉल ब्लैकथॉर्न) बदलाव के लिए कुछ अच्छा करने जा रहे हैं।”

उन्होंने लिखा, “मुझे लगता है कि अगर हम उनका समर्थन करते हैं तो अच्छा होगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493