आमिर ने शाहरुख को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं

मुंबई, 2 नवंबर (आईएएनएस)। बॉलीवुड सितारे आमिर खान ने गुरुवार को शाहरुरख खान को उनके 52वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी और कहा कि उन्हें उम्मीद है कि ‘रोमांस के बादशाह’ दिलों पर राज करते रहेंगे।

आमिर ने ट्वीट किया, “प्रिय शाह, आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आपका स्वास्थ्य हमेशा अच्छा रहे और आप आने वाले समय में ऐसे ही दिलों पर राज करते रहे। आपका दिन और साल शुभ हो।”

आमिर के अलावा हिन्दी फिल्म जगह के अन्य सितारों ने भी शाहरुख खान को जन्मदिन की बधाई दी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493