आमिर ने हिरानी व माधवन को दीं शुभकामनाएं

मुंबई, 22 दिसम्बर (आईएएनएस)। सुपर स्टार आमिर खान ने अभिनेता आर. माधवन और निर्देशक राजकुमार हिरानी को आगामी फिल्म ‘साला खडूस’ के लिए शुभकामनाएं दीं।

आमिर ने रविवार रात ट्विटर पर ‘थ्री इडियट्स’ के सह-कलाकार माधवन और फिल्म निर्देशक राजकुमार हिरानी को शुभकामनाएं दीं।

आमिर ने ट्विटर पर लिखा, “राजू, मैडी, बहुत-बहुत शुभकामनाएं।”

राजकुमार हिरानी द्वारा निर्देशित ‘साला खडूस’ पहले 16 अक्टूबर को रिलीज होने वाली थी।

‘थ्री इडियट्स’ के बाद माधवन की हिरानी के साथ यह दूसरी फिल्म है।

नितेश तिवारी के निर्देशन में आमिर फिल्म ‘दंगल’ में नजर आएंगे। यह आमिर, किरण राव और सिद्धार्थ रॉय कपूर द्वारा सह-निर्मित है।

यह फिल्म पूर्व पहलवान महावीर सिंह फोगाट के जीवन पर आधारित है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493