मुंबई, 10 दिसम्बर (आईएएनएस)। संगीतकार प्रीतम बॉलीवुड के तीन मशहूर खान-आमिर, सलमान और शाहरुख के मुरीद हैं।
प्रीतम ने यहां एक कार्यक्रम में शाहरुख की आगामी फिल्म ‘दिलवाले’ में काम के अपने अनुभव के बारे में कहा, “तीनों खान में वाकई ऐसे जादुई गुण हैं, जो अपको उनका मुरीद बना देते हैं।”
उन्होंने कहा, “मैंने बहुत अधिक फिल्मों में तीनों खान के साथ काम नहीं किया है। मैंने मैंने ज्यादातर शाहिद (कपूर), रणबीर (कपूर) और इमरान हाशमी के साथ काम किया है।”
प्रीतम के मुताबिक, “लेकिन एक वक्त ऐसा आया, जब मैं लगभग एक ही समय में तीनों खान की फिल्म परियोजनाओं से जुड़ा रहा। यह वह समय था जब ‘बजरंगी भाईजान’ पर काम समाप्त हो रहा था, ‘दिलवाले’ का काम बीच में था और ‘दंगल’ पर काम शुरू हुआ।”
प्रीतम ने इससे पहले शाहरुख के प्रोडक्शन की दो फिल्मों ‘ऑलवेज कभी कभी’ और ‘बिल्लू’, आमिर की ‘धूम 3’ और सलमान के लिए ‘बॉडीगार्ड’ और ‘रेड्डी’ जैसी फिल्मों में संगीत दिया।
dharmpath.com dharmpath