आमिर संग काम करने की है उम्मीद : अमन त्रिखा

मुंबई, 11 जून (आईएएनएस)। अभिनेता शाहरुख खान और सलमान खान की फिल्मों में अपनी आवाज देने वाले गायक अमन त्रिखा की इच्छा अभिनेता आमिर खान के साथ काम करने की है।

फिल्म ‘जब हैरी मेट सेजल’ के गाने ‘बटरफ्लाई’ के लिए अमन ने शाहरुख को अपनी आवाज दी और सलमान की फिल्म ‘भारत’ के गाने ‘जिंदा’ को भी अमन ने ही गाया है।

अमन ने एक बयान में कहा, “मैं बहुत रोमांचित हूं कि मुझे सलमान भाई और शाहरुख सर के साथ काम करने का मौका मिला। पहले गाए हुए मेरे सभी तीन गाने ‘पो पो’ (सन ऑफ सरदार), ‘प्रेम लीला’ और ‘हालो रे’ (प्रेम रतन धन पायो) और ‘बटरफ्लाई’ सुपरहिट रहे।”

अमन ने कहा, “इन गानों को गाना मेरे लिए सीखने का एक बड़ा अनुभव रहा। नतीजे के तौर पर, इससे न केवल मुझे शहरों में पहचान मिली बल्कि गांवों में भी मैं लोकप्रिय हुआ। खुद को एक सुपरस्टार की तरह महसूस हुआ..’भारत’ में सलमान भाई के लिए फिर से ‘जिंदा’ गाकर यह अहसास दोबारा जाग गया और मैं पूरी तरह से इसका आनंद ले रहा हूं।”

अमन ने कहा, “उम्मीद है कि जल्द ही आमिर सर के साथ काम करने को मिलेगा ताकि तीनों खान के साथ काम करने का मेरा सपना पूरा हो जाए।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493