आम्रपाली के बाद अब संभावना संग माही ने लगाए ठुमके (फोटो सहित)

पटना, 10 सितंबर (आईएएनएस)। ‘आम्रपाली तोहरे खातिर’ गाने में आम्रपाली के साथ ठुमका लगाने के बाद राजू सिंह माही ने अब संभावना सेठ के साथ ठुमके लगाए हैं। खुद संभावना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस वीडियो को साझा किया है।

राजू सिंह माही ने सोमवार को बताया, “‘हे लीली’ शीर्षक वाले इस गीत को निर्माता अनिल काबरा और निर्देशक धीरज ठाकुर की फिल्म ‘चैंपियन’ के लिए विशेष तौर पर फिल्माया गया है। इस गीत को संगीतकार अनुज तिवारी और सोमी ने आवाज दी है। गाने के गीतकार मनोज मोहित और बिरजू पाल हैं।”

उल्लेखनीय है कि इस फिल्म में अभिनेता रवि किशन, राजू सिंह माही, किशन राय, कनक पांडे, मोनिका राय, आयुषी तिवारी प्रमुख भूमिकाओं में हैं ।

गौरतलब है कि कुछ महीने पहले ‘लव के लिए कुछ भी करेगा’ के एक गीत में माही ने आम्रपाली दुबे के साथ ठुमके लगाए थे। इस गीत को यूट्यूब के कई चैनलों पर लाखों लोगों ने देखा और पसंद किया।

माही ने बताया कि ‘बिग बास’ में बतौर खिलाड़ी भाग ले चुकीं संभावना के आगामी गीत ‘हे लीली’ के भी हिट होने की काफी उम्मीद है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493