आम चुनाव के नतीजे के बाद शेयर बाजार में तेजी का रुझान

मुंबई, 24 मई (आईएएनएस)। लोकसभा चुनाव में भाजपा की अगुवाई में राजग को भारी बहुमत मिलने के बाद शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार में फिर जबरदस्त तेजी माहौल बना रहा और बीएसई का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स में 500 अंकों से ज्यादा का उछाल आया। वहीं, एनएस का प्रमुख संवेदी सूचकांक निफ्टी भी 150 अंक से ज्यादा उछला।

अपरान्ह 1.23 बजे बंबई स्टॉक एक्सचेंज यानी बीएसई के 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स पिछले सत्र से 513.31 अंकों यानी 1.32 फीसदी की तेजी के साथ 39,324.79 पर बना हुआ था। इससे पहले सेंसेक्स सुबह बढ़त के साथ 39,076.28 पर खुला और कारोबार के दौरान 39,395.92 तक उछला हालांकि इस बीच सेंसेक्स का निचला स्तर 38,824.26 रहा जोकि पिछले सत्र की क्लोंजिंग 38,811.39 से उपर का स्तर है।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज यानी एनएसई का प्रमुख संवेदी सूचकांक निफ्टी भी 153.55 अंकों यानी 1.32 फीसदी की तेजी के साथ 11,810 पर कारोबार कर रहा था। इससे पहले सुबह में निफ्टी पिछले सत्र के मुकाबले तेजी के साथ 11,748 पर खुला और 11,831.80 तक उछला जबकि कारोबार के दौरान निफ्टी का निचला स्तर 11,658.10 रहा जोकि पिछले सत्र की क्लोजिंग 11,657.05 से उपर ही है

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493