आम दंपति की तरह जॉन लीजेंड, क्रिसी टेगन मे होती है बहस

लॉस एंजेलिस, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। गायक जॉन लीजेंड का कहना है कि उनके और उनकी पत्नी सुपरमॉडल क्रिसी टेगन के बीच अन्य दंपतियों की तरह ही बहस और अनबन होती है।

लॉस एंजेलिस, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। गायक जॉन लीजेंड का कहना है कि उनके और उनकी पत्नी सुपरमॉडल क्रिसी टेगन के बीच अन्य दंपतियों की तरह ही बहस और अनबन होती है।

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट कॉ डॉट यूके’ के मुताबिक, जॉन का कहना है कि दोनों के बीच समय की पाबंदी और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का ज्यादा इस्तेमाल करने को लेकर बहस होती है।

लीजेंड ने कॉस्मोोॉलिटन पत्रिका को बताया क्रिसी और मेरे बीच सामान्य चीजों पर बहस होती है, जैसे ‘घर कब आना होगा?’ ..मैं अपने फोन पर ट्विटर, इंस्टाग्राम का इस्तेमाल करता हूं और बहुत संदेश भेजता हूं।”

उन्होंने हालांकि बताया कि उन दोनों के बीच खाना बनाने के दौरान कोई बहस नहीं होती है।

लीजेंड ने कहा कि क्रिसी और उन्हें खाना बनाना पसंद है, वह फ्राइड चिकन, मैकरोनी चीज, ऑमलेट्स और पैनकेक बहुत बढ़िया बनाते हैं, फिर वे टीवी देखते हैं या नेटफ्लिक्स एप पर कोई शो देखते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493