आयकर छूट तीन लाख तक संभव

reduce-tax-in-budgetमोदी सरकार ने शुक्रवार को आयकर में छूट की सीमा बढ़ाने के संकेत दिए। सूत्रों के अनुसार, जुलाई में बजट सत्र के दौरान सरकार आयकर की सीमा दो लाख रुपये से बढ़ाकर तीन लाख रुपये कर सकती है। सूत्रों के अनुसार, सरकार ने वित्त मंत्रालय ने आयकर की सीमा में छूट की संभावना पर फैसला लेने के लिए आयकर विभाग से एक रिपोर्ट मांगी है। संभावना है कि केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड 20 जून तक यह रिपोर्ट सरकार को सौंपेगा। इसके अलावा वरिष्ठ नागरिक की उम्र मौजूदा 65 वर्ष से कम करके 60 साल हो सकती है। स्वास्थ्य बीमा की सीमा भी बढ़ सकती है।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493