आयरलैंड-इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान

बेंगलुरू, 8 मई (आईएएनएस)। आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ खेली जाने वाली टी-20 सीरीज के लिए मंगलवार को भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया।

टीम में भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, हार्दिक, कुलदीप यादव और उमेश यादव को वापस बुलाया गया है। इन सभी को श्रीलंका में खेली गई टी-20 त्रिकोणीय सीरीज निदास ट्रॉफी में आराम दिया गया था।

जयदेव उनादकट, मोहम्मद सिराज, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत, विजय शंकर को टीम से बाहर जाना पड़ा है।

भारत आयरलैंड के साथ 27 और 29 जून को दो टी-20 मैचों की सीरीज खेलेगा। इसके बाद वह इंग्लैंड दौरे के लिए रवाना होगा। इंग्लैंड में पहला टी-20 मैच तीन जुलाई को मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रेफर्ड, दूसरा टी-20 छह जुलाई को कार्डिफ और तीसरा टी-20 मैच ब्रिस्टल में आठ जुलाई को खेलेगा।

दोनों सीरीज के लिए एक ही टीम चुनी गई है।

आयरलैंड और इंग्लैंड टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम : विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, रोहित शर्मा, लोकेश राहुल, सुरेश रैना, मनीष पांडे, महेंद्र सिंह धौनी (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक, युजवेंद्र चहल, वॉशिंगटन सुंदर, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या, सिद्धार्थ कौल, उमेश यादव।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493