ब्रात्सिलावा, 8 जुलाई (आईएएनएस)। ईरान के विदेश मंत्री साइमन कॉन्वे ने कहा कि आरलैंड ब्रेक्सिट के बाद ब्रिटेन से खुली सीमा बनाए रखना चाहता है।
साइमन ने ब्रात्सिलावा में अपने स्लोवाकिया के समकक्ष मिरोस्लाव लाजकैक के साथ बैठक के बाद यह बात कही।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने कॉन्वे के हवाले से बताया, “हमें विश्वास है कि ब्रेक्सिट की प्रक्रिया पूरी होने के बाद दोनों देशों के बीच मौजूदा सीमा दोनों देशों की अर्थव्यवस्था एवं स्थिरता को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वूपर्ण साधक होंगे।”
लाजकैक ने ब्रेक्सिट पर आयरलैंड के रुख की सराहना की।
उन्होंने कहा, “आयरलैंड और स्लोवाकिया में बहुत सी समानाताएं हैं। हम दोनों ही छोटे देश हैं और हम दोनों ही समस्याएं उत्पन्न करने की बजाय उन्हें सुलझाना चाहते हैं। दोनों ही देशों के आसपास के बारे में समान विचार हैं। यूरोपीय संघ एवं विश्व के समक्ष मुद्दों और चुनौतियों पर हमारे विचार एक जैसे हैं।”
उन्होंने कहा कि उनकी कॉन्वे के साथ सामान्य राजनीतिक चर्चा जारी रखने पर सहमति बनी है। दोनों देशों के बीच अनुसंधान, विकास, नवाचार एवं व्यावसायिक शिक्षा जैसे मुद्दों पर चर्चा के लिए सहमति बनी है।
dharmpath.com dharmpath