आयरलैंड में योग दिवस कार्यक्रम में उमड़े सैकड़ों लोग

डबलिन, 19 जून (आईएएनएस)। आयरलैंड की राजधानी डबलिन के डार्टमाउथ पार्क में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों ने योग मुद्राओं का अभ्यास किया।

‘द आयरिश टाइम्स’ की रविवार की रिपोर्ट के अनुसार, आयरलैंड में भारत के दूतावास, योग थेरपी आयरलैंड एवं कई अन्य भारतीय व योग संगठनों की ओर से शनिवार को आयोजित योग कार्यक्रम के लिए करीब 400 लोग इकट्ठा हुए।

यह अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का दूसरा साल है। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस घोषित किया था।

‘आयरिश टाइम्स’ ने कहा कि डबलिन में आयोजित योग कार्यक्रम इस निर्धारित तारीख से कुछ दिन पहले हुआ। 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर राष्ट्रपति माइकल डी. हिगिंस यूएन इंटरनेशनल डे ऑफ योग गार्डन पार्टी की मेजबानी करेंगे।

आयरलैंड में भारत की राजदूत राधिका लाल लोकेश ने डबलिन योग कार्यक्रम का आगाज किया। उन्होंने कहा, “योग की लोकप्रियता दुनियाभर में बढ़ रही है।”

लोकेश ने कहा, “योग का फलसफा या सिद्धांत भारत से ही आया है, लेकिन यह दुनियाभर में फैल गया है। एक ऐसी दुनिया में, जहां बहुत अधिक समस्याएं व तनाव हैं, मुझे लगता है कि हमें खुद के पास लौटने और यह देखने की आवश्यकता है कि हम किस प्रकार शांति व सौहार्द के लिए काम सकते हैं।”

उन्होंने कहा, “योग का संदेश वैश्विक है। यह किसी के प्रति पक्षपात नहीं करता है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493