डबलिन, 26 अगस्त (आईएएनएस)। पोप फ्रांसिस ने डबलिन के ऐतिहासिक दौरे के पहले दिन पादरियों द्वारा किए गए दुर्व्यवहार के आठ पीड़ितों से मुलाकात की। फ्रांसिस को यहां 9वीं वर्ल्ड मीटिंग ऑफ फैमलीज में भाग लेना है।
समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के मुताबिक, यह मुलाकात आयरलैंड की राजधानी में शनिवार को एपोस्टोलिक नन्सीएचर में हुई।
वेटिकन के प्रवक्ता ग्रेग बुर्के ने एक बयान में कहा कि यह बैठक पादरियों के धार्मिक व संस्थानिक दुर्व्यवहार के आठ पीड़ितों के साथ थी।
आयरिश कोअलिशन ऑफ मदर एंड बेबी होम सर्वाइवर्स (सीएमएबीएस) के दो व्यक्तियों ने बैठक में भाग लिया। इन्होंने कहा कि फ्रांसिस ने चर्च के भ्रष्टाचार व इसे छिपाए जाने की निंदा की। उन्होंने इस प्रवृत्ति को ‘काका’ कह कर संबोधित किया जिसका अनुवाद अनुवादक ने ‘शौचालय में दिखने वाली गंदगी’ के रूप में किया।
पीड़ितों में मैरी कोलिन्स मौजूद थे। कोलिन्स ने बीते साल पोंटीफिकल कमीशन फॉर पोटेक्शन ऑफ माइनर्स से इस्तीफा दिया था। उन्होंने यह इस्तीफा वेटिकन कार्यालय के कुछ सदस्यों द्वारा सहयोग की कमी के कारण दिया था।
dharmpath.com dharmpath