आयशर मोटर्स की बिक्री 22 फीसदी बढ़ी

चेन्नई, 1 सितम्बर (आईएएनएस)। दोपहिया वाहन निर्माता आयशर मोटर्स लिमिटेड की बिक्री में पिछले महीने 22 फीसदी का इजाफा दर्ज किया गया है। कंपनी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

चेन्नई, 1 सितम्बर (आईएएनएस)। दोपहिया वाहन निर्माता आयशर मोटर्स लिमिटेड की बिक्री में पिछले महीने 22 फीसदी का इजाफा दर्ज किया गया है। कंपनी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

एक बयान में कंपनी ने कहा कि उसने पिछले महीने कुल 67,977 वाहनों की बिक्री की, जबकि साल 2016 के अगस्त में कुल 55,721 वाहनों की बिक्री हुई थी।

कंपनी ने यह भी कहा कि उसने यहां से नजदीक वल्लम वाडागल में अपने तीसरे विनिर्माण संयंत्र में वाणिज्यिक उत्पादन शुरू कर दिया है।

वल्लम वाडागल संयंत्र 50 एकड़ में फैला हुआ है, जिसमें भारत और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों के लिए रॉयल एनफील्ड मोटरसाइकिलों का उत्पादन किया जाएगा।

कंपनी ने बयान में कहा कि वित्त वर्ष 2017-18 के दौरान उसने तीनों संयंत्रों की संयुक्त उत्पादन क्षमता 8,25,000 वाहनों का करने का लक्ष्य रखा है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493