आयशर मोटर्स की बिक्री 48 फीसदी बढ़ी

चेन्नई, 1 दिसम्बर (आईएएनएस)। दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी आयशर मोटर्स लिमिटेड ने मंगलवार को कहा कि गत महीने उसने 48 फीसदी अधिक वाहन बेचे।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि उसने 40,769 वाहन बेचे। यह संख्या एक साल पहले समान अवधि में 27,542 थी।

कंपनी ने घरेलू बाजार में 40,312 वाहन बेचे और 457 वाहनों का निर्यात किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493