आयुष्मान खुराना डोले-शोले दिखाने को बेताब

मुंबई, 10 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेता आयुष्मान खुराना का कहना है कि वह अपनी फिल्म में डोले-शोले दिखाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें अब तक ऐसा अवसर नहीं मिला है, क्योंकि उन्हें यथार्थवादी फिल्में ही मिली हैं।

फैशन ब्रांड एरॉ स्मार्ट शर्ट के लांच पर मौजूद आयुष्मान ने कहा, “किसी फिल्म में ऐसा किरदार नहीं मिला, जिसमें डोले-शोले दिखाने हों। मुझे यथार्थवादी फिल्में मिली हैं। ‘विक्की डोनर’, ‘दम लगा के हईशा’ दोनों में डोले-शोले दिखाने की जरूरत नहीं थी।”

आयुष्मान को ‘नौटंकी साला’ और ‘हवाईजादा’ में डोले-शोले दिखाने का मौका नहीं मिला। वहीं ऐसा लगता है कि आगामी फिल्म ‘मनमर्जियां’ और ‘मेरी प्यारी बिंदू’ में भी उन्हें डोले-शोले दिखाने का मौका नहीं मिला। हालांकि, उन्होंने सोनम कपूर अभिनीत फिल्म ‘बेवकूफियां’ के लिए कमीज उतारी थी।

स्मार्ट शर्ट को तोहफे के रूप में दिए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा, “मैंने रणवीर को कभी क्लासिक शर्ट पहने हुए नहीं देखा और वह अपनी भावना के साथ बेहद कट्टरपंथी हैं। वह अद्भुत हैं।”

‘मेरी प्यारी बिंदू’ में परिणीति के साथ गायन के बारे में उन्होंने कहा, “यहां तक कि हम अब भी गा रहे हैं। आप वीडियो में देख सकते हैं। हम सेट पर गा रहे हैं।”

आयुष्मान की पिछली फिल्म ‘दम लगा के हईशा’ ने कई राष्ट्रीय पुरस्कार जीते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493