आयुष्मान ने टीवी शो के दौरान भारती को उठाया

मुंबई, 9 अगस्त (आईएएनएस)। वर्ष 2015 की फिल्म ‘दम लगा के हईशा’ में अभिनेत्री भूमि पेडणेकर को अपनी पीठ पर उठा चुके अभिनेता आयुष्मान खुराना ने आगामी टीवी शो ‘कॉमेडी दंगल’ में कॉमेडियन भारती सिंह को भी ठीक उसी तरह उठा लिया।

आयुष्मान अभिनेत्री कृति सेनन और राजकुमार राव के साथ आगामी फिल्म ‘बरेली की बर्फी’ के प्रचार के लिए टीवी शो के सेट पर पहुंचे थे।

शो में भारती के साथ नजर आने वाले संगीतकार अनु मलिक ने आयुष्मान को भारती को फिल्म के उसी दृश्य को दोहराने के लिए कहा, जिसमें उन्होंने भूमि को उठाया था।

भारती ने कहा, “आयुष्मान, कृति और राजकुमार सेट पर थे और हमने उनके साथ मजेदार शूटिंग की। अनु मलिक ने मुझे चुनौती दी, लेकिन आयुष्मान ने ‘दम लगा के हईशा’ के दृश्य को दोहराया। उन्होंने मुझे अपनी पीठ पर बिठाया और सेट पर चारों तरफ घुमाया।”

उन्होंने कहा, “मैंने उन्हें रिटर्न गिफ्ट देने के लिए उठाया और डांस किया।”

‘कॉमेडी दंगल’ का प्रसारण टेलीविजन चैनल एंडटीवी पर शनिवार से होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493