आयोवा-हेबेई प्रांत के मैत्रीपूर्ण संबंधों के 30 साल

आयोवा स्टिर स्टेट्स आयोवा राज्य का एक गैरसरकारी संगठन (एनजीओ) है। अमेरिका के आयोवा राज्य और चीन के हेबेई प्रांत के मैत्रीपूर्ण संबंधों के 30 वर्ष पूरे हो गए हैं।

आयोवा और हेबेई के बीच विकास संबंधों के बारे में बात करते हुए किम ने दोनों देशों के प्रांतों के लोगों के बीच परस्पर आदान-प्रदान का श्रेय चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग को दिया।

किम ने कहा, “जब हम हेबेई जाते हैं तो हमें वहां अपने घर जैसा ही आभास होता है और उन्हें भी लोवा आकर ऐसा ही लगता होगा।” राष्ट्रपति शी ने हमें बातचीत करने का एक मंच प्रदान कराया है। हम उनके द्वारा दिए गए अवसर की सराहना करते हैं। आयोवा और हेबेई दोनों की ही कृषि बाहुल्य अर्थव्यवस्था है।

1983 में आयोवा के तत्कालीन गवर्नर टेरी ब्रांस्टैड और हेबेई के गवर्नर झांग शुग्वांग के बीच समझौते के बाद दोनों प्रांतों के बीच संबंध स्थापित हुए थे। संबंधों के लाभ के बारे में बात करते हुए किम ने कहा, “हेबेई के लोग सिर्फ चीन का ही प्रतिनिधित्व नहीं करते बल्कि वे हमारे लिए परिवार जैसे हैं। हमने हेबेई में जिन लोगों के साथ काम किया है, इतने वर्षो में हम उन्हें बेहतर तरीके से जान गए हैं। हम अपने बच्चों की ओर से एक-दूसरे को उपहार देते हैं। हमारे बीच एक-दूसरे के लिए सम्मान है। हमें एक-दूसरे की सफलता से खुशी मिलती है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493