आरआईएल का रिफाइनरी, विपणन राजस्व 23 फीसदी बढ़ा

मुंबई, 19 जनवरी (आईएएनएस)। उद्योगपति मुकेश अंबानी के अगुवाई वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज लि. (आरआईएल) ने शुक्रवार को रिफाइनरी और विपणन खंड से प्राप्त राजस्व में वित्त वर्ष 2017-18 की तीसरी तिमाही के दौरान 23 फीसदी वृद्धि की जानकारी दी है।

कंपनी के मुताबिक, वित्त वर्ष 2017-18 की तीसरी तिमाही में रिफाइनरी और विपणन खंड के राजस्व में साल-दर-साल आधार पर 23 फीसदी की बढ़ोतरी हुई और यह 75,865 करोड़ रुपये रही, जबकि कच्चे तेल की कीमतों में इस दौरान 24 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।

आरआईएल के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक मुकेश डी. अंबानी ने कहा, उन्होंने कहा, “हमारे रिफाइनरी कारोबार ने लगातार 12 तिमाहियों से दोहरे अंक में रिफाइनरी मार्जिन का प्रदर्शन किया है, जो परिचालन उत्कृष्टता और उद्योग के मजबूत आधार का परिचायक है। पेट्रोकेमिकल व्यापार में निवेश का लाभ मिलने लगा है।”

अंबानी ने कहा, “हम भारतीय बाजार में मजबूत बढ़त और व्यापक आर्थिक वातावरण में आई तेजी के कारण अपनी ऊर्जा और उपभोक्ता व्यवसाय दोनों की संभावनाओं के बारे में उत्साहित हैं।”

इसके अलावा, समीक्षाधीन अवधि में कंपनी के पेट्रोकेमिकल्स खंड से प्राप्त राजस्व में साल-दर-साल आधार पर 47.6 फीसदी की वृद्धि हुई और यह 33,726 करोड़ रुपये रही।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493