आरएफवाइएस फुटबाल : सेंट फ्रांसिस डे स्कूल की बड़ी जीत

जमशेदपुर, 17 अक्टूबर (आईएएनएस)। विकास बिरुली और राहुल हेम्ब्रम के चार-चार गोलों की मदद से सेंट फ्रांसिस डे स्कूल (एसएफएस) ने मंगलवार को खेले गए रिलायंस फाउंडेशन यूथ स्पोटर्स फुटबाल टूर्नामेंट के जूनियर ब्वाएज क्वालीफायर मैच में केरला पब्लिक स्कूल को 11-1 से हरा दिया।

टिनप्लेट काम्पलेक्स स्टेडियम में खेले गए इस एकतरफा मैच में राहुल और विकास की कला की प्रदर्शनी दिखी। राहुल ने 12वें मिनट में अपनी टीम का खाता खोला और इसके बाद कमलेश महतो ने अपनी टीम के लिए दूसरा गोल किया।

विकास जल्द ही इस जश्न में शामिल हो गए र एक के बाद एक दो गोल किए। विकास द्वारा 25वें और 29वें मिनट में किए गए गोल की मदद से एसएफएस ने हाफटाइम तक 4-0 की बढ़त हासिल कर ली।

दूसरे हाफ में राहुल ने शानदार शुरुआत की और 41वें मिनट में अपना दूसरा गोल किया। इससे पहले सुनाराम हेम्ब्रम ने केरला पब्लिक स्कूल के लिए एकमात्र गोल दागा था। यह गोल 31वें मिनट में हुआ था।

राहुल के साथी साहिल बोडरा ने 46वें मिनट में एक और गोल किया जबकि विकास बिरुली ने एक बार फिर 47वे तथा 49वें मिनट में दो लगातार गोल किए। वह प्लेअर ऑफ द मैच चुने गए।ट

राहुल ने इसके बाद 54वें और 56वें मिनट में गोल करते हुए अपना चौथा गोल पूरा किया। रही-सही कसर आर्यन टापे ने पूरी कर दी। उन्होंने अंतिम गोल करते हुए अपनी टीम के सफर को समाप्त किया।

जूनियर व्बाएज कटेगरी के एक अन्य मैच में साकची हाई स्कूल ने धानू मुर्मू के तीन गोलों की मदद से सेंट मैरी हिंदी हाई स्कूल को 4-0 से हराया। धानू ने 41वें और 50वें मिनट में गोल किए जबकि मोहम्मद आसिफ ने 47वे मिनट में गोल दागा। सेंट मैरी स्कूल के लिए सबसे बड़ी उपलब्धि यह रही कि वह साकची को हाफ टाइम तक गोलरहित बराबरी पर रोकने में सफल रहा था।

इसी तरह एक अन्य मैच में बीएमपी प्लस2 स्कूल ने बाल ज्ञान पीठ स्कूल को 1-0 से हराया। पवन कुमार प्रसाद ने मैच का एकमात्र गोल किया। यह गोल 55वें मिनट में हुआ।

जूनियर व्बाएज क्वालीफायर के एक अन्य मैच में जेवियर स्कूल (गहमरिया) ने जुस्को स्कूल (कादमा) को टाईब्रेकर के जरिए 4-1 से हराया। निर्धारित समय तक दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर थीं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493