आरएफवाईएस टूर्नामेंट में जीते जेवियर, केपीएस

मुंबई, 10 नवंबर (आईएएनएस)। अजय हेम्ब्राम की ओर से दागे गए चार गोल के दम पर गम्हारिया के जेवियर स्कूल ने श्री कृष्ण पब्लिक स्कूल को रिलायंस फाउंडेशन यूथ स्पोर्ट्स फुटबाल टूर्नामेंट के जूनियर ब्वॉयज लीग में शुक्रवार को 5-2 से मात दी।

इसके अलावा, दीपक हेम्ब्राम के बेहतरीन खेल प्रदर्शन के दम पर केरल पब्लिक स्कूल (केपीएस) ने गुलमोहर हाई स्कूल को 9-0 से करारी शिकस्त दी।

सीनियर ब्वॉयज वर्ग में गलुदिह के चंद्र मोहन जामिनी कंत महतो कॉलेज ने दक्षिण भारत महिला संघ (डीबीएमएस) हाई स्कूल को और आंध्र एसोसिएशन इंग्लिश स्कूल ने भारत सेवाश्रम संघ प्रणव चिल्ड्रन हाई स्कूल को 3-1 के स्कोर से मात दी।

जूनियर ब्वॉयज लीग में जेवियर स्कूल के खिलाड़ी अजय को प्लयेर ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने 10वें मिनट में गोल कर स्कूल का खाता खोला। इसके बाद 22वें और 28वें मिनट में गोल कर उन्होंने अपनी हैट्रिक पूरी की।

श्री कृष्ण स्कूल के लिए इस मैच में प्रांजल कुमार ने गोल किया। इसके तीन मिनट बाद अजय ने चौथा गोल किया। चिराग ने जेवियर स्कूल के लिए पांचवां गोल दागा। श्री कृष्ण स्कूल के लिए दूसरा गोल इस मैच में राजन मार्डी ने किया।

केपीएस के लिए दीपक ने 15वें, 20वें और 39वें मिनट में गोल कर हैट्रिक लगाई। महादेव कालिंदी ने सातवें और 56वें मिनट में दो गोल किए।

इसके बाद, गुलमोहर स्कूल को गोल करने का एक भी मौका न देते हुए केपीएस के लिए साहेब सोरेन ने 44वें और 45वें मिनट में गोल किया। दश्मत तुडु और सनी हंसदा ने एक-एक गोल कर टीम को 9-0 से जीत दिलाई।

इसके अलावा, राजेंद्र विद्यालय और करीम सिटी इंटर कॉलेज के बीच खेला गया मैच 1-1 से ड्रॉ रहा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493