आरएफवाईएस फुटबाल : करीम सिटी कॉलेज की जीत में चमके रॉयल

जमशेदपुर, 14 नवंबर (आईएएनएस)। रॉयल मुखी के तीन गोलों की मदद से करीम सिटी कॉलेज ने रिलायंस फाउंडेशन यूथ स्पोर्ट्स फुटबाल टूर्नामेंट के सीनियर व्बाएज लीग मुकाबले में डीएवी पब्लिक स्कूल (एनआईटी कैम्पस) को 7-0 से हरा दिया।

आर्मरी ग्राउंड पर खेले गए इस मैच में प्लेअर ऑफ द मैच चुने गए रॉयल ने 10वें मिनट में गोल करते हुए अपनी प्रतिभा दिखाई। इसके बाद रॉयल ने 17वें मिनट में एक और गोल किया। तीन मिनट बाद रॉयल ने एक और गोल करते हुए न सिर्फ अपनी हैट्रिक पूरी की बल्कि अपनी टीम को 3-0 से आगे कर दिया।

रॉयल के साथी दानिश खान ने 18वें मिनट में एक और गोल करते हुए करीम सिटी कॉलेज को 4-0 से आगे कर दिया। मध्यांतर तक यही स्कोर था।

मध्यांतर के बाद तौफीक ने 31वें मिनट में गोल दागते हुए स्कोर 5-0 कर दिया जबकि दिनेश माझी ने 36वें और दुलाराम ने 41वें मिनट में गोल कर अपनी टीम की 7-0 से जीत पक्की कर दी।

टिनप्लेट स्पोर्ट्स काम्पलेक्स मैदान पर जूनियर ब्वाएज कटेगरी में श्यामा प्रसाद हाई स्कूल ने ब्ल्यू बेल्स हाई स्कूल को 6-0 से हराया। एसपी स्कूल के लड़कों के अच्छे खेल के आगे ब्ल्यू बेल्स स्कूल की टीम एक बार भी चढ़कर नहीं खेल सकी।

मैच का पहला गोल जगमोहम हेम्ब्रम ने छठे मिनट में किया। इसके बाद सुखलाल हेम्ब्रम ने एक और गोल करते हुए स्कोर 2-0 कर दिया। प्रेम मुमरुम ने 14वें मिनट में गोल कर स्कोर 3-0 कर दिया। मोहम सोरेन ने एसपी स्कूल के लिए 26वें मिनट में चौथे और प्रेम मुर्मू ने 32वें मिनट में पांचवां गोल किया।

इसके बाद मिथुम पारेया ने 36वें मिनट में दागे गए गोल की मदद से स्कोर 6-0 कर दिया।

जूनियर कटेगरी में केरला पब्लिक स्कूल (आदित्यपुर) ने राजीव कुमार महतो की शानदार हैट्रिक के दम पर ज्ञानदीप हाई स्कूल को 3-2 से हराया। राजीव ने पहले, 19वें और 39वें मिनट में गोल किए।

सीनियर कटेगरी के एक अन्य मैच में सेंट मैरी इंग्लिश स्कूल ने सुख देव सिंह मेमोरियल स्कूल को 2-0 से हराया। विजेता टीम के लिए चंद्र मोहन और यशवंत ने गोल किए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493