आरएफवाईएस फुटबाल में कोनन और अरुणव ने बिखेरी चमक

चंडीगढ़, 1 नवंबर (आईएएनएस)। कोनन जाकहारी की शानदार हैट्रिक के दम पर मिनर्वा पब्लिक स्कूल ने रिलायंस फाउंडेशन यूथ स्पोर्ट्स फुटबाल टूर्नामेंट (आरएफवाईएस) में डीएवी पब्लिक स्कूल (मधुबन) को 5-1 से हरा दिया।

सेक्टर-42 के फुटबाल स्टेडियम में खेले गए इस मैच में कोनन ने 15वें मिनट में किए गए गोल की मदद से मिनर्वा का खाता खोला। पांच मिनट बाद ही माकन विंकले ने एक शानदार गोल के साथ स्कोर 2-0 कर दिया। कोनन ने इसके बाद दो लगातार गोल करते हुए स्कोर 4-0 कर दिया। हाफ टाइम तक यही स्कोर रहा।

कोनन ने डीएवी स्कूल की स्थिति को और खराब करते हुए अपनी टीम का पांचवां गोल किया और साथ ही अपनी हैट्रिक भी पूरी की। यह गोल 39वें मिनट में हुआ।

एक अन्य मैच में डीपीएस ने अरुणव के तीन गोलों की मदद से गुरु नानक पब्लिक स्कूल के खिलाफ 4-3 से जीत हासिल की। मैच का पहला गोल गुरुनानक स्कूल के अनमोल ने किया। यह गोल आठवें मिनट में हुआ।

दो मिनट बाद ही अरुणव ने बराबरी का गोल करते हुए मैच में रोमांच ला दिया। गुरु नानक स्कूल के गुरकीरत ने 22वें मिनट में किए गए गोल की मदद से गुरुनानक को एक बार फिर आगे कर दिया लेकिन समर ने 28वें मिनट में बराबरी का गोल कर दिया।

इसके बाद अरुणव ने 46वें मिनट में एक और गोल करते हुए डीपीएस को एक बार फिर आगे कर दिया लेकिन गुरुनानक स्कूल के देवांग ने एक शानदार गोल की मदद से एक बार फिर बराबरी कर ली। यह गोल 58वें मिनट में हुआ।

अंतिम मिनट में अरुणव ने एक बार फिर अपनी टीम के लिए एक बेहतरीन गोल कर उसकी जीत पक्की कर दी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493