आरएफवाईएस फुटबाल : सन्नी की हैट्रिक, सेंट सोल्जर्स स्कूल की बड़ी जीत

चंडीगढ़, 7 नवंबर (आईएएनएस)। सन्नी दहिया की शानदार हैट्रिक के दम पर सेंट सोल्जर्स इंटरनेशनल स्कूल ने सेक्टर-42 के फुटबाल स्टेडियम में खेले गए रिलायंस फाउंडेशन यूथ स्पोर्ट्स फुटबाल टूर्नामेंट के एक मुकाबले में दिल्ली पब्लिक स्कूल के खिलाफ 6-2 से जीत दर्ज की।

यह मैच काफी रोमांचक अंदाज में शुरू हुआ। डीपीएस के आर्यन लाम्बा ने आठवें मिनट में मैच का पहला गोल किया और फिर अभिनव महाजन ने 19वें मिनट में एक और गोल करते हुए अपनी टीम को 2-0 से आगे कर दिया।

सेंट सोल्जर्स स्कूल के खिलाड़ी हालांकि इन दो गोलों से हिले नहीं और मैन ऑफ द मैच सन्नी के शानदार प्रदर्शन के दम पर न सिर्फ मैच में वापसी की बल्कि जीत भी हासिल की। सन्नी ने 23वें और 26वें मिनट में गोल करते हुए अपनी टीम को बराबरी दिलाई।

इसके बाद रोहन मेहता ने 27वें और 30वें मिनट में दनादन दो गोल करते हुए सेंट सोल्जर्स स्कूल को 4-2 से आगे कर दिया। मध्यांतर तक यही स्कोर रहा।

डीपीएस की टीम 2-4 से पिछड़ने के बाद भी शानदार खेल दिखाते हुए वापसी का प्रयास में लगी रही लेकिन उसे निराशा हाथ लगी। उसने अपने हमले लगातार जारी रखे। सेंट सोल्जर्स की रक्षापंक्ति ने इस दौरान शानदार बचाव किया और अंतिम पलों में उसकी आक्रमक पंक्ति ने शानदार खेल दिखाते हुए दो गोल कर मैच अपने नाम किया। सेंट सोल्जर्स के लिए पांचवां गोल सन्नी ने 57वें मिनट में किया जबकि हर्ष चौहान ने 51वें मिनट में गोल करते हुए अपनी टीम की जीत पक्की कर दी।

एक अन्य मैच में डीएवी सीनियर सेकेंड्री स्कूल (लाहौर) ने पीछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए दून इंटरनेशनल स्कूल को 3-1 से हराया। दून स्कूल के लिए मैच का पहला गोल जगज्योत सिंह ने 16वें मिनट में किया। मध्यांतर तक यही स्कोर रहा। मध्यांतर के बाद लाहौर के स्कूल ने फतेह सिंह द्वारा 37वें मिनट में किए गए गोल की मदद से बराबरी की और फिर उदयवीर सिंह सरन द्वारा 56वें मिनट में किए गए गोल की मदद से बढ़त हासिल की। इसके बाद उसने सर्वेश शेज पाल द्वारा 58वें मिनट में किए गए गोल की मदद से मुकाबला अपना नाम कर लिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493