आरजे के लिए खुद में नयापन बनाए रखना जरूरी : सिद्धार्थ कन्नन

नई दिल्ली, 25 अगस्त (आईएएनएस)। डिजिटल और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के उद्भव के साथ युवाओं का रुझान उस ओर अधिक हुआ है, इसलिए लोकप्रिय रेडियो जॉकी (आरजे) सिद्धार्थ कन्नन का कहना है कि आरजे को परंपरागत मीडिया की तरफ श्रोताओं का झुकाव बनाए रखने के लिए खुद में नयापन बनाए रखना चाहिए।

सिद्धार्थ ने ईमेल के जरिए दिए साक्षात्कार में आईएएनएस को बताया, “आज इतने सारे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म हैं, इसलिए आरजे के लिए खुद को प्रस्तुतियों की नई शैली में लगातार धकेलना, खुद को नवीनीकृत करना, नियमित सामग्री के नियमों को तोड़ना और प्रयोग करना बहुत महत्वपूर्ण है।”

उनका मानना है कि प्रशिक्षण महत्वपूर्ण है क्योंकि यह शख्स के कौशल को बढ़ाता है।

उन्होंने कहा, “आपको हालांकि इस पेशे में प्रवेश करने के लिए इसके प्रति उत्साहित होना चाहिए और आपको अपने व्यक्तित्व, आवाज, सामग्री और कई अन्य चीजों पर काम करना होगा जो आपको अपनी जगह बनाने में मदद करेगा। कुछ अलग होने की भावना को भीतर से आना जरूरी है क्योंकि कोई भी स्कूल या प्रशिक्षक आपके अंदर इस भावना को पैदा नहीं कर सकता है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493