आरबीआई गवर्नर की सुरक्षा चौकसी बढ़ाई गई

मुंबई, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर रघुराम राजन को जान से मारने की धमकी मिलने के बाद उनकी सुरक्षा चौकसी बढ़ा दी गई है।

माना जा रहा है कि धमकी इस्लामिक स्टेट (आईएस) की ओर से भेजी गई है।

एक अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि धमकी करीब तीन सप्ताह पहले राजन के आधिकारिक ई-मेल आईडी पर भेजी गई थी, जिसके बाद आरबीआई ने मुंबई पुलिस की अपराध शाखा को इसकी सूचना दी थी।

राजन अभी देश से बाहर हैं। लेकन पुलिस ने इस दौरान आरबीआई मुख्यालय पर पहरा मजबूत कर दिया है।

साइबर प्रकोष्ठ ई-मेल की विश्वसनीयता सहित यह जांच करने में जुटी हुई है कि यह कहां से भेजा गया है।

मेल भेजने वाले ने कहा है कि उसे राजन को मार डालने की सुपारी मिली है, लेकिन इस विषय पर वह मोल-भाव कर सकता है। इस बात से पुलिस हैरत में है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493