आरबीआई ने जनता को सावधान किया

चेन्नई, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने शनिवार को जनता को सावधान करते हुए कहा कि आरबीआई ने अभी तक ऐसा कोई सॉफ्टवेयर एप्लिकेशन पेश नहीं किया है, जिसकी मदद से लोग विभिन्न बैंक खातों में अपनी जमा धनराशि का पता लगा सकें।

आरबीआई ने बयान जारी कर कहा कि ऐसा पता चला है कि आजकल व्हाट्सएप्प पर ऐसा सॉफ्टवेयर एप्प चर्चा में है, जिससे ग्राहक अपने बैंक खातों में जमा धनराशि का पता लगा सकते हैं।

इस सॉफ्टेवयर एप्प पर ‘ऑल बैंक बैलेंस एन्क्वायरी नंबर’ शीर्षक के साथ आरबीआई का लोगो (प्रतीक चिन्ह) लगा है और यह मोबाइल नंबर या कॉल सेंटर नंबर के साथ कई बैंकों में सूचीबद्ध है।

आरबीआई ने कहा, “रिजर्व बैंक स्पष्ट करना चाहता है कि उसने इस तरह के किसी एप्प का विकास नहीं किया है। इस एप्प के इस्तेमाल का जोखिम और इसकी जिम्मेदारी जनता की होगी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493