आरबीआई ने 500 रुपये के नए नोट जारी किए

मुंबई, 13 जून (आईएएनएस)। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने 500 रुपये मूल्य के नए नोटों का नया बैच जारी किया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया है, “मौजूदा समय में वैध महात्मा गांधी (नई) श्रृंखला में समय-समय पर जारी होने वाले 500 रुपये मूल्य वर्ग के नए नोट में एक नया बैच जारी किया गया है, जिसमें दोनों नंबर पैनल पर मौजूद इनसेट लेटर ‘ए’ पर रिजर्व बैंक के गवर्नर उर्जित पटेल के हस्ताक्षर अंकित है, और छपाई का वर्ष 2017 है।”

इन नोटों की डिजाइन महात्मा गांधी (नई) श्रंखला के 500 रुपये के बैंक नोटों के समान है, जिन्हें आठ नवंबर, 2016 को अधिसूचित किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493