चेन्नई, 26 सितम्बर (आईएएनएस)। दक्षिण भारतीय फिल्मों की अभिनेत्री अंजलि ने उन अफवाहों का खंडन किया है, जिसमें कहा जा रहा है कि आराध्या उनकी बहन हैं।
आराधया तेलुगू की एक अनाम फिल्म से करियर की शुरुआत करने जा रही हैं।
पिछले सप्ताह हैदराबाद में एक संवाददाता सम्मेलन में आराध्या को औपचारिक रूप से लांच किया गया था।
अंजलि ने जारी बयान में कहा था कि उसकी सिर्फ एक बड़ी बहन है और उसकी शादी हो चुकी है। मेरी और कोई बहन नहीं है।
आराध्या, अंजलि की मामी भारती देवी की बेटी है, जिसके साथ अंजलि के संबंध ठीक नहीं है।
अंजलि का अभिनय करियर लांच करने के लिए भारती ही जिम्मेदार है।
dharmpath.com dharmpath