मुंबई, 1 फरवरी (आईएएनएस)। अमोल गुप्ते की एक्शन व रोमांच से भरपूर जासूसी सुपरहीरो फिल्म ‘स्निफ’ से प्रेरित होकर एक आर्केड गेम (मशीन में सिक्का डालकर वीडियो गेम खेलना) का निर्माण किया जा रहा है।
एक बयान के मुताबिक, शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा द्वारा शुरू की गई खेल पर आधारित कपंनी वियान इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने इरोज इंटरनेशनल के साथ करार किया है, जिसके तहत यह कंपनी इस गेम को विकसित करेगी।
इस बारे में राज कुंद्रा ने कहा, “इरोज हमेशा से उद्योग में परिवर्तन लाने का वाहक रहा है और हम स्टूडियो के साथ इस अनोखे आर्केड गेम को विकसित करने का करार कर बेहद खुश हैं और उम्मीद करते हैं कि यह न सिर्फ मनोरंजन करेगा, बल्कि देशभर में सबके मन पर अमिट छाप छोड़ेगा।”
इस गेम को पब्लिश करने, बाजार में लाने और इससे लाभ कमाने के सारे अधिकार इरोज के पास हैं, जो फिल्म के लिए खसातौर से डिजाइन किया गया। फिल्म पांच मई 2017 को रिलीज होगी।
ट्रिनिटी पिक्चर्स के सीईओ अजीत ठाकुर ने कहा कि भारत में वास्तविक रूप में कंपनी की फ्रेंचाइजी का निर्माण करने की दिशा में यह विशेष आर्केड गेम एक स्वभाविक प्रक्रिया है।
ठाकुर के मुताबिक, “हम जल्द ही दर्शकों के लिए स्निफ गेम को लांच करेंगे, ताकि वे फिल्म के पात्रों और उनके कारनामों का अनुभव कर सकें।”
dharmpath.com dharmpath