आर्थिक आंकड़े जारी होने के बीच अमेरिकी डॉलर मजबूत

न्यूयॉर्क, 14 फरवरी (आईएएनएस)। प्रमुख मुद्रास्फीति आंकड़े जारी होने के बीच अमेरिकी डॉलर में मजबूती दर्ज की गई।

न्यूयॉर्क, 14 फरवरी (आईएएनएस)। प्रमुख मुद्रास्फीति आंकड़े जारी होने के बीच अमेरिकी डॉलर में मजबूती दर्ज की गई।

अमेरिकी डॉलर में अन्य प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले मजबूती दर्ज की गई। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, न्यूयॉर्क ट्रेडिंग में बुधवार को यूरो बीते कारोबार के 1.1331 डॉलर के मुकाबले घटकर 1.1269 डॉलर रहा।

ब्रिटिश पाउंड बीते कारोबार में 1.2897 डॉलर के मुकाबले घटकर 1.2850 डॉलर रहा।

आस्ट्रेलियाई डॉलर 0.7098 डॉलर के मुकाबले घटकर 0.7094 डॉलर रहा।

यूरो, पौंड, येन समेत छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की ताकत का सूचकांक डॉलर इंडेक्स पिछले सत्र के मुकाबले 0.43 प्रतिशत बढ़कर 97.1309 पर रहा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493