काहिरा, 27 जनवरी (आईएएनएस/सिन्हुआ)। मिस्र के प्रधानमंत्री शेरिफ इस्माइल ने गुरुवार को वार्षिक काहिरा अंतर्राष्ट्रीय पुस्तक मेले (सीआईबीएफ) के 48वें चरण का देश में व्याप्त आर्थिक संकट के बीच उद्घाटन किया। इस संकट के कारण प्रकाशकों की संख्या घट गई है।

‘युवा एवं भविष्य संस्कृति’ के नारे के साथ क्षेत्र में सबसे बड़ा और पुराना पुस्तक मेला शुरू हुआ, जो इस साल 10 फरवरी तक चलेगा। इसमें कुल 35 देश भाग ले रहे हैं, जिनमें अरब के 16 देश, छह अफ्रीकी देश और बाकी 13 देश दुनिया के अन्य भागों से हैं। इसमें कुल 670 प्रकाशन कंपनियां शामिल हो रही हैं।
सीआईबीएफ में पिछले साल शामिल हुए मिस्र के 550 पब्लिशिंग हाउस के मुकाबले इस साल कुल 451 पब्लिशिंग हाउस शामिल हो रहे हैं।
संख्या में कमी का कारण हाल ही में स्थानीय मुद्रा का अवमूल्यन होना है, जिससे कागज और स्याही की कीमतों में वृद्धि हुई हैं और पुस्तकों की कीमतों में भी 150 फीसदी की बढ़ोत्तरी हुई है।
साल 1969 में स्थापित होने के बाद से सीआईबीएफ मध्य पूर्व का सबसे बड़ा व पुराना और जर्मनी के फ्रैंकफर्ट पुस्तक मेले के बाद दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा पुस्तक मेला माना जाता है।
dharmpath.com dharmpath