गोल्डमैन सैक्स अमेरिका की अग्रणी वैश्विक निवेश कंपनी है।
गोल्डमैन के अध्यक्ष और मुख्य संचालक अधिकारी गैरी कोहन को ट्रंप प्रशासन में घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय मामलों के समन्वय के लिए मुख्य आर्थिक समिति के निदेशक के पद की पेशकश की गई है।
यदि कोहन इस पद को स्वीकार कर लेते हैं तो ट्रंप प्रशासन में शामिल होने वाले गोल्डमैन से संबंधित तीसरे बैंकर होंगे। इस पद के लिए सीनेट की मंजूरी लेनी आवश्यक नहीं है।
ट्रंप प्रशासन के वित्त मंत्री के लिए नामित स्टीव नुचीन और व्हाइट हाउस के सलाहकार के रूप में नामित स्टीव बैनन ने भी गोल्डमैन सैक्स में काम किया है।
हालांकि, ट्रंप ने अपने चुनाव अभियान के दौरान गोल्डमैन और अन्य वाल स्ट्रीट बैंकों पर लगातार निशाना साधा है। उन्होंने अपने मंत्रिमंडल में वाल स्ट्रीट के कई बड़े धनाढ्य कारोबारियों को शामिल किया है।
हालांकि, राष्ट्रपति चुनाव के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से उम्मीदवारी के दावेदार रह चुके बर्नी सैंडर्स ने ट्वीट कर कोहन का चुनाव किए जाने पर निशाना साधा।
dharmpath.com dharmpath