आर्शी खान ‘सेलिब्रिटी बिग ब्रदर’ के लिए उत्साहित

मुंबई, 30 जनवरी (आईएएनएस)। ‘बिग बॉस 11’ की पूर्व प्रतियोगी आर्शी खान इसके ब्रिटिश संस्करण ‘सेलिब्रिटी बिग ब्रदर’ में भाग लेने के लिए उत्साहित हैं।

आर्शी ने कहा, “यह शो अधिक मजेदार और बेहतरीन अनुभव होगा। मैं ‘बिग बॉस’ के बाद महसूस करती हूं कि अब मैं ‘बिग ब्रदर’ के लिए भी तैयार हूं। मैंने इस बात का जोड़-घटाव कर लिया है कि क्या करना है और क्या नहीं करना है।”

उन्होंने कहा, “इस वजह से मुझे लगता है कि मैं ‘बिग ब्रदर्स’ में अजनबियों के साथ वक्त बिताकर भारत का प्रतिनिधित्व कर सकती हूं।”

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के मेजबानी में चल रहा, ‘बिग बॉस’ रियलिटी शो के प्रतियोगियों पर आधारित है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493