आर्सेनल का टोटेनहम से आगे निकलने का लक्ष्य : विल्शेरे

लंदन, 9 नवंबर (आईएएनएस)। आर्सेनल के मिडफील्डर जैक विल्शेरे ने गुरुवार को कहा कि उनके क्लब का लक्ष्य इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) में टोटेनहम हॉटस्पर को पछाड़ते हुए सूची में आगे निकलना है।

अभी तक खेले गए 11 मैचों में आर्सेनल 19 अंक हासिल करते हुए छठे स्थान पर है, वहीं टोटेनहम 23 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है।

‘स्काई स्पोर्ट्स’ को दिए एक बयान में 25 वर्षीय खिलाड़ी विल्शेरे ने कहा, “पिछले कुछ वर्षो में उन्होंने काफी लंबा सफर तय किया है। पिछले साल वह आगे थे और हमें इस साल उनसे आगे निकलना है।”

विल्शेरे ने कहा, “हालांकि, यह इस बारे में नहीं है। हम इस सीजन में केवल उन पर ही नजर नहीं रख सकते। जितना हो सके, हमें उतना आगे जाना है। मुझे पता है कि यह मैच काफी मुश्किल होने वाला है। यह मैच अमीरात में होने वाला है और इसलिए, हमें इस मैच में अच्छा करना होगा।”

इंग्लैंड के अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी विल्शेरे ने यह भी कहा कि यह मैच काफी संघर्षपूर्ण होगा और इसलिए, उन्हें इस मैच से मिलने वाले तीन अंक हासिल करने के लिए अपना ध्यान केंद्रित करना होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493