आर्सेनल के लिए यह महत्वपूर्ण समय : वेंगर

लंदन, 27 फरवरी (आईएएनएस)। इंग्लिश फुटबाल क्लब आर्सेनल के कोच अर्सेन वेंगर का कहना है कि प्रीमियर लीग में रविवार को मैनचेस्टर युनाइटेड के खिलाफ होने वाला मैच काफी अहम होगा क्योंकि इस मैच से क्लब का महत्पूर्ण समय शुरू हो जाएगा।

आर्सेनल इस समय तीन चैम्पियनशिप में हिस्सा ले रहा है जिसके तहत उसे 21 दिन में सात मैच खेलने हैं। अंकतालिका में वह प्रीमियर लीग के शीर्ष क्लब लिसेस्टर सिटी से दो अंक पीछे है।

क्लब की वेबसाइट ने वेंगर के हवाले से लिखा है, “यह हमारे लिए महत्वपूर्ण समय है। हमने इसके लिए पूरे सत्र में काफी मेहनत की है। यही वह समय है जब आप अपनी क्षमता का प्रदर्शन कर सकते हैं। यह पूरे सत्र का सबसे रोचक पल है।”

वेंगर ने कहा कि क्लब को अभी प्रीमियर लीग पर ध्यान देने की जरूरत है।

उन्होंने कहा, “हमें इस समय प्रीमियर लीग पर ध्यान देना है जहां अभी हमें काफी मैच खेलने हैं। हमने अच्छी वापसी की है और हमें इसे जारी रखने की जरूरत है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493