आर्सेनल ने ग्रीस डिफेंडर मावरोपानोस से करार किया

लंदन, 5 जनवरी (आईएएनएस)। आर्सेनल क्लब ने 2018 के साल में नए खिलाड़ी के रूप में ग्रीस के डिफेंडर कोंस्तानतिनोस मावरोपानोस को टीम में शामिल किया है।

मावरोपानोस को पीएएस गियानीना क्लब से आर्सेनल में शामिल किया गया है।

आर्सेनल क्लब ने इसकी घोषणा करते हुए कहा, “ग्रीस के युवा डिफेंडर मावरोपानोस ने हमारे साथ करार किया है।”

ग्रीस के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों में माने जाने वाले 20 वर्षीय मावरोपानोस ने पीएएस का प्रतिनिधित्व करने के दौरान लोकप्रियता हासिल की।

मावरोपानोस ने नवम्बर, 2016 में ग्रीक कप में अगरोटिकोस आस्टेरास के खिलाफ खेले गए मैच के साथ मुख्य टीम में कदम रखा था।

इसके कुछ माह बाद ही डिफेंडर मावरोपानोस ने ग्रीक सुपर लीग में कदम रखा और अपने अच्छे प्रदर्शन के कारण पीएएस का महत्वपूर्ण हिस्सा बन गए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493