आर्सेनल से जुड़े बार्सिलोना के पूर्व अधिकारी सानलेही

लंदन, 29 नवंबर (आईएएनएस)। बार्सिलोना के पूर्व अधिकारी राउल सानलेही फुटबाल क्लब आर्सेनल से जुड़ गए हैं।

इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) क्लब ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि वह क्लब के संपर्को से संबंधित विभाग के प्रमुख नियुक्त किए गए हैं।

लंदन स्थित क्लब ने एक बयान में कहा, “पिछले 14 साल से सानलेही बार्सिलोना क्लब में थे। वह फरवरी में क्लब में शामिल होंगे और खिलाड़ियों के करार संबंधित कार्यों को देखेंगे और कोच आर्सेने वेंगर, मुख्य कार्यकारी इवान गाजीदिस और अनुबंध वार्ताकार हस फाहमी के साथ काम करेंगे।”

क्लब ने कहा कि इसके अलावा, सानलेही अंतर्राष्ट्रीय और घरेलू शासी निकाय में क्लब का समर्थन करेंगे और उसका प्रतिनिधित्व करेंगे।

आर्सेनल ने मुख्य कार्यकारी इवान ने कहा, “पिछले तीन साल में हमने अपनी टीम को फुटबाल अभियानों संबंधित हर पहलुओं में शीर्ष स्तर पर रखने की कोशिश की है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493