आर. माधवन की ‘साला खड़ूस’ अक्टूबर में रिलीज होगी

मुंबई, 4 अगस्त (आईएएनएस)। फिल्म निर्माता राजकुमार हिरानी की आर. माधवन की मुख्य भूमिका वाली फिल्म ‘साला खड़ूस’ 16 अक्टूबर को रिलीज होगी।

आमिर खान अभिनीत फिल्म ‘पीके’ से निर्माता बने हिरानी अपने नए प्रोडक्शन ‘साला खड़ूस’ के साथ वापस आ रहे हैं। फिल्म का टीजर पिछले साथ दिसंबर में आई फिल्म ‘पीके’ के साथ जुड़ा था।

आर. माधवन की हिरानी के साथ ‘3 इडियट’ (2009) के बाद यह दूसरी फिल्म होगी।

‘साला खड़ूस’ से सुधा कोंगरा प्रसाद हिंदी फिल्म जगत में निर्देशक के रूप में कदम रखने जा रही हैं। प्रसाद ने फिल्म की स्क्रिप्ट भी लिखी है।

हिरानी ने कहा, “मैं फिल्म का निर्देशन करने के लिए उत्साहित हूं और इसके साथ मैं हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री को नए निर्देशक से परिचित कराने जा रहा हूं। सुधा कोंगरा ने मणिरत्नम के साथ कई सालों तक काम किया है।”

‘साला खड़ूस’ में आर. माधवन के अलावा, रितिका सिंह, मुमताज सरकार और जाकिर हुसैन भी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493