मुंबई, 26 मार्च (आईएएनएस)। ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ में आलिया भट्ट को बड़ा ब्रेक दे चुके बॉलीवुड निर्माता-निर्देशक करण जौहर काफी खुश हैं कि आलिया एक कलाकार के रूप में बहुत आगे निकल गई हैं।
मुंबई, 26 मार्च (आईएएनएस)। ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ में आलिया भट्ट को बड़ा ब्रेक दे चुके बॉलीवुड निर्माता-निर्देशक करण जौहर काफी खुश हैं कि आलिया एक कलाकार के रूप में बहुत आगे निकल गई हैं।
आलिया अभिनीत धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म ‘2 स्टेट्स’ और ‘हम्प्टी शर्मा की दुल्हनियां’ ने काफी सफलता हासिल की। हालांकि, उनकी फिल्म ‘शानदार’ सफल नहीं रही।
‘कपूर एंड सन्स’ केसंवाददाता सम्मेलन में करन ने कहा, “पिछले दो साल में आलिया ने कई अच्छी फिल्मों में काम किया है। फिल्म ‘शानदार’ के लिए मैं माफी मांगता हूं। इसके अलावा, ‘2 स्टेट्स’ और ‘हम्प्टी शर्मा की दुल्हनियां’ और अब ‘कपूर एंड सन्स’ को बॉक्स ऑफिस पर अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। आलिया धर्मा प्रोडक्शन की प्राउड गर्ल हैं।”
करन ने कहा, “जब मैंने आलिया भट्ट और सिद्धार्थ मल्होत्रा को पहली फिल्म में लांच किया था तो सोचा नहीं था कि इन्हें पर्दे पर ऐसे देखूंगा। मैंने जब आलिया को ‘हाईवे’ में देखा तो रोना आ गया। मुझे यकीन नहीं हो रहा था कि वह एक कलाकार के रूप में इतनी आगे निकल गई है।”
करन और आलिया के बीच पिता और बेटी जैसा रिश्ता है।
शकुन बत्रा द्वारा निर्देशित ‘कपूर एड सन्स’ बॉक्स-ऑफिस पर काफी अच्छी चल रही है और फिल्म की सफलता का जश्न मनाने के लिए संवाददाता सम्मेलन में पूरी टीम मौजूद थी।
dharmpath.com dharmpath