आलिया को जन्मदिन पर मिलीं ढेरों बधाइयां

मुंबई, 15 मार्च (आईएएनएस)। अभिनेत्री आलिया भट्ट रविवार को 22 साल की हो गईं। उन्हें जन्मदिन पर परिणीति चोपड़ा और श्रद्धा कपूर जैसी सह-अभिनेत्रियों से ढेर सारी शुभकामनाएंमिली हैं।

श्रद्धा ने ट्विटर पर बधाई देते हुए लिखा, “आलिया का जन्मदिन। हैप्पी हैप्पी बर्थडे! खूब मजे करो और ढेर सारा केक खाओ।”

परिणीति ने भी आलिया को शुभकामनाएं दी और लिखा, “तुम्हारे लिए सबसे खुशहाल जन्मदिन की कामना करती हूं। तुम्हें ढेर सारा प्यार, खुशियां और सफलता।”

सोनाक्षी सिन्हा ने आशा जताई कि आलिया का जन्मदिन जोरदार रहेगा। उन्होंने लिखा, “जन्मदिन की बधाई हो पटाखा गुड्डी। जन्मदिन जोरदार हो।”

आलिया को अपनी फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ से बॉलीवुड में लाने वाले फिल्म निर्देशक करण जौहर ने ट्विटर पर लिखा, “मेरी जानेमन जन्मदिन की बधाई हो। तुमसे बहुत प्यार करता हूं। तुमने मेरा मान बढ़ाया है।”

अभिनेता अभिषेक बच्चन और रितेश देशमुख ने भी आलिया को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।

अभिषेक ने ट्वीट में लिखा, “जन्मदिन की शुभकामनाएं आलिया। आपका यह साल पिछले साल से भी बेहतर रहे। ढेर सारा प्यार।”

रितेश ने लिखा, “हमेशा इतनी दीप्तिमान रहने वाली आलिया का जन्मदिन जोरदार हो।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493