आलिया ने रणबीर के परिवार संग नए साल का जश्न मनाया

न्यूयॉर्क, 1 जनवरी (आईएएनएस)। अभिनेत्री आलिया भट्ट ने रणबीर कपूर और उनके परिवार के साथ न्यूयॉर्क में नए साल का जश्न मनाया।

प्रख्यात अभिनेत्री नीतू कपूर ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा की जिसमें आलिया, रणबीर और उनके पिता ऋषि कपूर के साथ डिनर करती नजर आ रही हैं।

इस दौरान नीतू, ऋषि की बेटी रिद्धिमा कपूर, दामाद भरत साहनी और बेटी समारा भी मौजूद रहे।

ऋषि न्यूयॉर्क में इलाज करवा रहे हैं। नीतू ने उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।

नीतू ने तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा, “नए साल की शुभकामनाएं। इस साल कोई संकल्प नहीं केवल कामनाएं। यातयात प्रदूषण कम हो। कामना है कि भविष्य में कैंसर केवल राशि चिन्ह ही हो। घृणा, गरीबी खत्म हो, प्यार और खुशियां बढ़ें और सब स्वस्थ रहें।”

ऋषि ने भी ट्विटर पर अपने प्रशंसकों को नए साल की शुभकामनाएं दीं।

रिद्धिमा ने भी इस जश्न की तस्वीरें व वीडियो इंस्टाग्राम पर साझा किए।

रणबीर और आलिया अयान मुखर्जी की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में साथ नजर आएंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493