आलिया से प्रभावित हुईं सियामी

मुंबई, 7 अगस्त (आईएएनएस)। राकेश ओमप्रकाश की फिल्म ‘मिर्जिया’ के साथ बॉलीवुड में करियर की शुरुआत कर रहीं सियामी खेर अभिनेत्री आलिया भट्ट को बेहतरीन कलाकार मानती हैं।

सियामी ने आईएएनएस को बताया, “हमें कलाकारों की हर पीढ़ी से बहुत कुछ सीखने को मिलता है। मैं आलिया के काम से प्रभावित हूं।”

उन्होंने कहा, “जिस तरह की फिल्में उन्होंने की हैं, वह शानदार हैं। मैंने ‘उड़ता पंजाब’ देखी, जिसमें वह अभूतपूर्व हैं।”

फिल्म ‘मिर्जिया’ के साथ अपने करियर की शुरुआत कर रहीं सियामी नवोदित अभिनेता हर्षवर्धन कपूर के साथ दिखाई देंगी।

अंतर्राष्ट्रीय सिनेमा का हिस्सा बनने के बारे में पूछे जाने पर सियामी ने कहा, “मैं इसमें काम पसंद करूंगी क्योंकि मैं अभिनय के लिए भाषा को बाधा नहीं मानती। अगर राह में कुछ आता है तो अद्भुत होगा। मैं किसी जापानी फिल्म में काम करना पसंद करूंगी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493