आल्वेस को कोपा अमेरिका कप टीम में मिली जगह

रियो डी जेनेरियो, 11 जून (आईएएनएस)। बार्सिलोना के लिए खेलने वाले दानी आल्वेस को कोपा अमेरिका कप के लिए ब्राजील की राष्ट्रीय टीम में जगह मिली है।

आल्वेस रियल मेड्रिड के लिए खेलने वाले फुल बैक दालिनो का स्थान लेंगे, जो रविवार को चोटिल हो गए।

दालिनो को रविवार को मेक्सिको के साथ हुए दोस्ताना अभ्यास मैच के दौरान चोट लगी थी। ब्राजील ने वह मैच 2-0 से जीता था।

दालिनो अब मेड्रिड में अपनी चोट का इलाज कराएंगे। आल्वेस ने अब तक ब्राजील के लिए चार मैच खेले हैं। वह विश्व कप में हिस्सा लेने वाली टीम का सदस्य थे।

कोपा अमेरिका कप में ब्राजील को अपना पहला मैच 14 जून को टेमुको में पेरू के खिलाफ खेलना है। ग्रुप स्तर पर उसे कोलम्बिया और वेनेजुएला से भी भिड़ना है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493