आवाज, व्यक्तित्व से लड़कियां आकर्षित हो जाती थीं : अरमान

नई दिल्ली, 23 सितम्बर (आईएएनएस)। ‘सब तेरा’ जैसे हिट गाने के गायक अरमान मलिक का कहना है कि कॉलेज के दिनों में वह अपनी आवाज और आकर्षक व्यक्तित्व से लड़कियों को अपनी ओर आकर्षित करने में कामयाब हो जाते थे।

अरमान (21) 30 सितम्बर को मुंबई में क्लोजअप फर्स्ट मूव पार्टी 2016 के संगीत कार्यक्रम में प्रस्तुति देने के लिए तैयार हैं।

लंदन से ई-मेल के जरिए दिए एक साक्षात्कार में अरमान ने अपने कॉलेज के दिनों के बारे में आईएएनएस को बताया कि वह अपनी आवाज और आकर्षक व्यक्तित्व से लड़कियों को बड़ी आसानी से अपनी ओर आकर्षित कर लेते थे। लंदन में शनिवार को अरमान एक संगीत कार्यक्रम में प्रस्तुति देने वाले हैं।

इसके बाद वह क्लोजअप मूव पार्टी में अपनी गायकी का जलवा बिखेरने के लिए उत्साहित हैं।

उन्होंने कहा, “यह भारत में एक नई संकल्पना है। इस अभियान का मकसद युवा दर्शकों को इससे जोड़ना है, और हमउम्र होने के कारण मैं इस परियोजना पर उनके साथ सहयोग करने के लिए तैयार हो गया।”

इस गायक को अपने प्रशंसकों के सामने प्रस्तुति देना बेहद पसंद है।

‘सौ आसमां’ और ‘ मैं रहूं या ना रहूं’ जैसे मशहूर गीत गा चुके गायक कड़ी प्रतिस्पर्धा के चलते इस उद्योग में टिके रहना मुश्किल मानते हैं, इसलिए वह बहुमुखी कलाकार बनने की कोशिश करते हैं।

फिल्म जगत में गायकों को बढ़िया गीतों के लिए मिलने वाले श्रेय के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि गायकों को बढ़िया गीत गाने और गानों के मशहूर होने पर निश्चित तौर पर श्रेय मिलता है और वे इस सफलता का लुत्फ उठाते हैं।

उन्होंने भारत में रियलिटी शो की खोती जमीन पर कहा कि इसके लिए इसमें पुराने मसाले और ड्रामा से हटकर बदलाव लाने की जरूरत है, ताकि दर्शक बोर न हों।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493