आव्रजकों के काफिलों से निपटने पर अमेरिका और मेक्सिको कर रहे बातचीत

वाशिंगटन, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। अमेरिका और मैक्सिको के अधिकारी अमेरिकी सीमा की ओर बढ़ रहे आव्रजकों के काफिले को रोकने के तरीके पर चर्चा कर रहे हैं। होमलैंड सिक्योरिटी विभाग (डीएचएस) ने यह जानकारी दी।

समाचार एजेंसी सीएनएन ने डीएचएस अधिकारी के हवाले से बताया कि अधिकारी ऐसे कदमों की संभावना देख रहे हैं जिन्हें राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप उठा सकें। साथ ही जिनसे अमेरिका में रहने की वैद्यता खो चुके प्रवासियों को निकालने की प्रक्रिया में तेजी लाई जा सके।

उन्होंने कहा कि काफिलों के सीमा पर पहुंचने की स्थिति में उठाए जाने वाले कदमों पर प्रशासन ने कोई ठोस निर्णय नहीं लिया है।

डीएचएस अधिकारी ने कहा कि मैक्सिको से जिन मुद्दों पर चर्चा हो रही है उनमें यह भी है कि क्या काफिले के आव्रजकों को हिरासत में लिया जा सकता है?

अधिकारियों पर आव्रजकों को शरणार्थी शिविरों पर दावा करने से अवैध रूप से रोकने की कोशिश करने का आरोप लगाने वाले अधिवक्ताओं ने इस प्रक्रिया की कड़ी निंदा की है।

अधिकारी ने कहा, “कई विकल्प मैक्सिको से चर्चा और सहयोग पर निर्भर हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493