आशिमा-लीना के परिधान संग्रह में दिखेगी फारस की झलक

नई दिल्ली, 12 मार्च (आईएएनएस)। फैशन डिजाइनर जोड़ी आशिमा-लीना यहां 16 मार्च को शुरू हो रहे अमेजन इंडिया फैशन वीक (एआईएफडब्ल्यू) में फारस की संस्कृति को भारतीय रूप में पेश करेगी।

उनके परिधान संग्रह का नाम ‘फ्रैगरेंस ऑफ पर्शिया’ है, जो फारस के कारपेट से प्रभावित है। इन परिधानों में फारस की खूबसूरती साफ-साफ झलकती है।

लीना ने आईएएनएस को बताया, “इस साल का अमेजन परिधान संग्रह फारस की समृद्ध संस्कृति से प्रेरित है। इस परिधान संग्रह के लिए मुझे मुख्य प्रेरणा फारस के कारपेट की सामग्री व नमूनों से मिली है। हमारा पूरा संग्रह छापों व सजावट का अनोखा मिश्रण है।”

लीना ने कहा कि परिधान संग्रह में टॉप, खुली-खुली स्कर्ट, शॉर्ट काफ्तान और अलग-अलग तरह की पतलून शामिल हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493