नई दिल्ली, 7 फरवरी (आईएएनएस)। फोर्टिस हेल्थकेयर ने गुरुवार को मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के रूप में डॉ. आशुतोष रघुवंशी की नियुक्ति की घोषणा की। कंपनी ने कहा कि रघुवंशी की नियुक्ति 18 मार्च से प्रभावी होगी।
रघुवंशी, भावदीप सिंह की जगह लेंगे, जिन्होंने तीन साल से ज्यादा समय तक सेवा में रहने के बाद नवंबर में फोर्टिस छोड़ दिया था।
फोर्टिस ने एक बयान में कहा, “फोर्टिस हेल्थकेयर लिमिटेड यह घोषणा करता है कि मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में आशुतोष रघुवंशी की नियुक्ति 18 मार्च 2019 से प्रभावी होगी। फोर्टिस बोर्ड ने नियुक्ति को आज (गुरुवार) मंजूरी दे दी।”
पीडियाट्रिक कार्डियक सर्जन रघुवंशी ने 18 वर्षो से ज्यादा समय तक सेवा में रहने के बाद नारायण हृदयालय के ग्रुप सीईओ के रूप में तीन फरवरी को इस्तीफा दे दिया था।
dharmpath.com dharmpath