चेन्नई, 11 जनवरी (आईएएनएस)। अभिनेत्री आश्ना जावेरी अपनी आगामी तमिल रोमांटिक फिल्म ‘मीन कुझबम मान पनेउन’ में कॉलेज में पढ़ने वाली छात्रा का किरदार निभाती नजर आएंगी। इसमें उनके साथ कालीदास जयराम भी मुख्य भूमिका में हैं।
वर्तमान में अभिनेत्री अपनी फिल्म ‘मीन कुझबम मान पनेउन’ की शूटिंग में व्यस्त हैं।
अभिनेत्री आश्ना ने आईएएनएस से कहा, “मैं फिल्म और अपनी भूमिका के बारे में ज्यादा जानकारी का खुलासा नहीं कर सकती। मैं कॉलेज गर्ल का किरदार निभा रही हूं। काली दास और मैं टॉम एंड जैरी जैसा रिश्ता साझा करेंगे।”
फिल्म पिता और बेटे के बीच रिश्ते पर आधारित है। अनुभवी अभिनेता प्रभु पिता का किरदार निभा रहे हैं जबकि जयराम उनके बेटे का किरदार निभाते नजर आएंगे।
फिल्म की टीम जल्द ही अपने अगले शेड्युल के लिए मलेशिया के लिए रवाना होंगी।
फिल्म दुष्यंत द्वारा निर्मित है और इसका संगीत डी. इमान ने दिया है।
dharmpath.com dharmpath